गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश
गोपालगंज जिले में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है। इसी कड़ी में आज दोपहर 3 बजे के करीब गोपालगंज जिला के दुबे खरेया बाजार में ब्राह्मण स्वर्ण व्यवसायी गिरीश तिवारी की दूकान पर बदमाशों ने लूटपाट किया और उन्हें गोली मार दी है।
बता दें एक गोली स्वर्ण व्यवसाई के गले मे फंसी है। जिससे व्यवसाई कि स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल स्वर्ण व्यवसाई को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है।