बगोदर में सिलेंडर में आग लगने से मां-बेटी समेत तीन झुलसे, रांची रेफर


 
बगोदर, गिरिडीह

बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह के मोहंडरा गांव में बुधवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रुप से झुलस गए। बगोदर के हरिहरधाम स्थित पाटलावती नर्सिंग होम में प्राथमिक इलाज के बाद दो महिलाओं अंजू देवी और देवंती देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। 
बता दें घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और घटना की जानकारी ली। 
जानकारी के अनुसार अंजू देवी अपनी बेटी और पति सुरज के साथ अपने मायके आई हुई थी और बुधवार को दोपहर का खाना बना रही थी। खाना बनाने के क्रम में ही अचानक सिलेंडर में आग लगा। और आग लगते ही तेज हो गया, जिसमें मां बेटी अंजू देवी और देंवती देवी गंभीर रुप से झुलस गई। पत्नी और सास को झुलसते देख सुरज भी दोनों को बचाने आया। लेकिन बचाने के क्रम में सुरज भी गंभीर रुप से झुलस गया। देंवती देवी के घर हुए घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मचा। और ग्रामीण तीनों को बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह तीनों को घर से सुरक्षित निकाल कर हरिहरधाम पाटलावती नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां मामूली रुप से झुलसे सुरज को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि मां -बेटी को रांची रेफर कर दिया गया।