माँ मथुरासिनी पूजा को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा


 

बिरनी, गिरिडीह

बिरनी प्रखंड अंतर्गत पलौंजिया ठाकुरबाड़ी मैदान में माहुरी वैश्य घुज्जी मण्डल के द्वारा माँ मथुरासिनी पूजा को लेकर बुधवार को सुबह 9 बजे ध्वनि यंत्र के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया से प्रखंड मुख्यालय, बिराजपुर चौक, थाना रोड पलौंजिया होते हुए 3 किलोमीटर दूरी तय करते हुए क्षेत्र का भ्रमण कर पुनः पूजन स्थल पहुँची। शोभा यात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुए। इस दौरान जय माँ मथुरासिनी, जय श्रीराम आदि नारे लगाए गए तथा भक्ति नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इसके ततपश्चात माँ मथुरासिनी की प्रतिमा का ध्वनि यंत्र के द्वारा मंत्रोच्चारण कर विधिवत पूजा की गई। 
इस अवसर पर संजय कुमार, दयानंद राम, गुरूचरण राम, अर्जुन राम, सुखदेव राम,अशोक कुमार गुप्ता, नवीन गुप्ता, पंकज गुप्ता, चंदन माथुर सेठ, अमीत कुमार, प्रिंस कुमार, बिपीन गुप्ता, सिद्धांत गुप्ता, टिंवकल गुप्ता, राजेश गुप्ता, बालमुकुंद गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, सुमित गुप्ता, सोनु गुप्ता, भीष्म गुप्ता दिवाकर गुप्ता, अभिषेक गौरव, राजीव रंजन कुमार, नरसिंह राम, आशुतोष गुप्ता, ऋषिका गुप्ता, अमिषा सेठ, रौशनी सेठ, खुशबू गुप्ता सहित घुज्जी मंडल के हज़ारों लोग उपस्थित रहे।