लाखों के समान पर चोरों ने किया हाथ साफ



देवरी, गिरीडीह
रिपोर्ट : रंजीत कुमार (9931549286)

देवरी थाना क्षेत्र के पुरनाबथान गांव में इंद्रदेव सिंह के घर से ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है। 
इस बाबत इंद्रदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात को वे निमंत्रण में गए थे। तभी अज्ञात चोरों ने दीवाल फांद कर आंगन में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर घर मे रखा बेग ले उड़े। चोरी हुए सामानों में सोने का मांगटिका, बलिया दो पिस, नथिया 2 पीस, चांदी का सिकड़ी दो पीस, पायल 4 पीस, चांदी का बलिया 4 पीस, आठ हजार नगद शामिल है। कुल मिलाकर लगभग 1 लाख की संपत्ति चोरी कर कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह जब उनलोगो ने खोजबीन शुरू किया तो घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिरना टांड के समीप उन्हे खाली बेग फेंका मिला है। पीड़ित ने प्रशासन से कारवाई की मांग की है।