बिरनी, गिरिडीह
बिरनी थाना क्षेत्र के पेशम द्वारपहरी मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड संगठन सचिव तस्लीम अन्सारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि झामुमो पार्टी के पेशम में बुधवार युवा मोर्चा का पुर्नगठन किया जाना था। जिसमे वह भाग लेने जा रहे थे। जाने के क्रम में पेशम नदी पुल के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इधर बैठक में पहुचे झामुमो कार्यकर्ताओं को जब घटना की सूचना मिली तो वे तुंरत ही घटनास्थल पर पहुँचकर अपने घायल साथी को गिरीडीह सदर अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार उनके दोनो हाथों में गंभीर चोट आई है। वहीं हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
इधर घटना की खबर सुनकर जिला अध्यक्ष सह बिस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, युवा मोर्चा जिला संगठन सचिव राजू अन्सारी, गिरीडीह नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, एहशान कमरुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी, प्रखंड सचिव कृष्ण मुरारी प्रसाद, महबूब अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष रिज़वी अंसारी, दीपक दास, नूर मोहम्मद, इंद्रदेव राय, मुस्लिम अंसारी, इदरीस अंसारी समेत कइयों ने सदर अस्पताल पहुचकर उनका हाल चाल जाने।