धनबाद
बुधवार को तेज रफ्तार की कहर ने धनबाद के बरवाअड्डा में तीन लोगों की जान ले ली है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घटना में घायल हुए है। जानकारी के अनुसार घटना राजगंज-बरवाअड्डा के बीच लोहारबरवा में हुई है।
बता दें राजगंज मज़ार से ऑटो पर सवार होकर लगभग 10 लोग झरिया जा रहे थे इसी बीच ऑटो की टक्कर एक 407 से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपू के परखच्चेे उड़ गए। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर लोगो की भीड़ जुट गई और लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को बाहर निकालकर धनबाद के अस्पताल ले गए।
बताते चलें कि इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतक में झरिया ऐना इस्लामपुर के पति और पत्नी शामिल है। वहीं एक मृतक झरिया भगतडीह का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी के मुुताबिक 407 वााहन अपना दिशा छोड़कर गलत दिशा से जा रहा था, जिस कारण दोनों में टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार जिस जगह पर घटना घटी है, वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन काम इतना सुस्त गति से हो रहा है कि कई महीनों से होने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हुआ है। लोगों के मुताबिक जिस जगह पर दुर्घटना हुई है, वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती है।