बगोदर, गिरिडीह
बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर निवासी आजाद शेख के 44 वर्षीय पुत्र अशरफ शेख पर मधुमक्खियों के झुंड ने सोमवार की दोपहर बगोदर सरिया अनुमंडल कार्यालय परिसर मे हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले से अशरफ की मौत हो गई। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि अनुमंडल कार्यालय परिसर मे मधुुुमक्खियों का छत है। मृतक अशरफ जमीन संबंधि कार्य को लेकर गांव के अन्य व्यक्ति के साथ अनुमंडल कार्यालय सरिया गया था। जहां मधुुमक्खियों की झुंड ने मृतक पर अचानक हमला बोल दिया। इसके पश्चात ईलाज के लिए मृतक को सरिया के एक नीजि अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर सरिया थाना प्रभारी संंतोष कुुमार मौर्या पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे।और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिए।
इधर घटना की सुचना मिलने पर बगोदर के उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, शशि कुुमार, कुदर पंचायत के मुखिया शंभु कुमार दास सरिया पहुंच कर मामले की जानकारी लिये।