बिरनी, गिरिडीह
रिपोर्ट : कृष्णा वर्मा (7294912460)
बिरनी प्रखंड अंतर्गत पलौन्जिया स्थित रामचन्द्र मोदी मेमोरियल मैरेज हाल में रविवार को केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति की कार्यकरिणी बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता घुज्जी मण्डल नवयुवक समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार तथा संचालन केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के सचिव हरिमोहन कंधवे ने किया। बैठक की शुरुआत माँ मथुरासिनी के चित्र पर सामूहिक से पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके ततपश्चात मुख्य अतिथियों को माला व पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद आदि जिले के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समाज को एकत्रित करने व सभी जिले से लेकर प्रखण्ड व मण्डल तक संगठन विस्तार पर चर्चा किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने अपने-अपने विचार को लोगों के सामने रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष अतुल सेठ ने करते हुए कहा कि माँ मथुरासिनी दुर्गा की रूप है, जो मनोवांछित फल व शक्ति प्रदान करती है। तथा हम सभी किसी भी भक्ति कार्यक्रम का आयोजन करें तो फूहड़ व अश्लील गानों को न बजाएं एवम इसपर पूर्णतः प्रतिबंध रखें।
वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा समाज सेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ कार्य करते आ रहा है। वर्षों से छठ घाटों में फल, दूध, घी आदि वितरण करना, रक्तशिविर का आयोजन करने जैसे कार्यों में वे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी तहत युवाओं को भी सेवा, सुरक्षा, संस्कार जरूरी है। इन संस्कारों से लोग गलत राह पर नही जाएंगे। वर्तमान समय में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजनीतिक क्षेत्र में भी सभी को आगे आना चाहिए जिससे अपना परचम उच्च स्तर तक लहरा पाएं।
वहीं केंद्रीय कोषाध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए कोष की आवश्यकता होती है, कोष के बिना कुछ भी सम्भव नही है। कार्यालय बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है तथा युवाओं को कुरीतियों से बचने का आग्रह किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग के लोग अनेकों नशे के शिकार से पीड़ित हैं।
मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष संजीत कुमार तर्वे, उपाध्यक्ष विकास सेठ, उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार, संगठन मंत्री निर्णय कुमार लोहानी, उपाध्यक्ष अमित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य टुनटुन कुमार, नवयुवक समिति उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव चंदन माथुर, टिंकल गुप्ता, टुनटुन राम, विपिन गुप्ता, नवीन गुप्ता, अर्जुन राम, संजय राम, प्रिंस कुमार, सुमित गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।