देवरी, गिरीडीह
रिपोर्ट : रंजीत कुमार (9931549286)
देवरी प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय देवरी में रविवार को राजद प्रखंड कमेटी की विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो इम्तियाज अंसारी एवं संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो सबदर अली ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में खोरीमहुआ अनुमंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवानंद हाजरा तथा जिला उपाध्यक्ष रामकिशुन यादव उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड कमीटी का विस्तार किया गया एवम क्षेत्र में पार्टी की मजबूरी को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राजद नेताओं ने कहा कि भाजपा लोगों को ठगने वाला पार्टी है । लोगों को झुठा सपना दिखाकर एवम उन्हे सता कर अपना काम किया है। भाजपा के शासन में महंगाई, बेरोजगारी आदि का बढ़ोतरी हुआ है। भाजपा के कार्यकाल में गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है। भाजपा जानबूझकर संविधान को समाप्त करने में लगा हुआ है। बेरोजगारी के कारण युवा आत्म हत्या करने को विवश हैं। माननीय सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं युवाओं के आदर्श बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही झारखण्ड में चहुमुखी विकास हो सकता है। जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए श्री हाजरा ने कहा कि प्रखंड एवं जिला में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
इसके साथ ही बैठक में उपस्थित अनुमंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रामकिशुन यादव, घोसे मुखिया प्रतिनिधि संगम यादव , राजेंद्र प्रसाद यादव आदि द्वारा भी क्षेत्र में लोगों की समस्या, महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया। वहीं आगामी लोकसभा को लेकर तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कोडरमा लोकसभा से राजद का परचम लहराएगा।
मौके पर विनोद कुमार यादव, देवानंद हाजरा, जिला उपाध्यक्ष रामकिशुन यादव, संगम यादव, राजू यादव, इम्तियाज अंसारी, मैथ्यूज़ टुड्डू, सिंटू कुमार सिंह, अनिल राणा, हिरामन यादव, रामकिशुन ठाकुर, भुनेश्वर यादव, रामजी यादव, रामी यादव, राजेन्द्र यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।