डुमरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : प्रतीक बरनवाल (7209820540)
डुमरी प्रखंड अंतर्गत जामतारा पंचायत के बढ़ई टोला में 20 से 24 फरवरी तक आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री मारूति नन्दन महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन
गुरूवार को प्रतिमा नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नव हनुमान प्रतिमा नगर भ्रमण के पश्चात पुनः सभी श्रद्धालु यज्ञ मंडप वापस आये। इस दौरान डुमरी पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रही।
बता दें नगर भ्रमण में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा भक्तिमय जयकारे लगाए जाने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।
महायज्ञ को लेकर भव्य यज्ञ मंडप, आकर्षक पंडाल व साउंड की व्यवस्था की गई है। जबकि यज्ञ स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक प्रकाश की व्यवस्था की गई है। वहीं पूरे क्षेत्र में महावीरी पताका भी लगाया गया है।
बताते चलें कि पंचदिवसीय यज्ञ के दौरान रात्रि में युवा महंत श्री सीताराम शरण एवं बाल बिदुषी लाडली शरण जी का संगीतमय प्रवचन किया जा रहा है। वहीं समस्त यज्ञ विधान यज्ञ आचार्य बिरेन्द्र पाण्डेय के सानिध्य में संपन्न हो रहे है।
महायज्ञ की संपन्नता में यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष ईश्वर विश्वकर्मा, सचिव डोमन शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, पंसस अखिलेश राणा, राजू शर्मा, शंकर ठाकुर, लक्ष्मण शर्मा, शंकर शर्मा, गोलू कुमार, कृष्णा कुमार, जगरनाथ ठाकुर, दीपक यादव, कन्हैया विश्वकर्मा, रोहित कुमार, पप्पू ठाकुर, मनोज शर्मा, संजीव कुमार, सोनी शर्मा, आरती देवी, रेणु देवी, मीना देवी, कुंती देवी, मुद्रिका देवी, नमीता देवी, ललीता देवी, गुड़िया कुमारी, काजल शर्मा, देवकी देवी, पार्वती देवी, कलावती देवी, धनेश्वरी देवी, काजल शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीणों का योगदान है।