पंचायत सचिवालय बेडोडीह में पाँच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न


देवरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : रंजीत कुमार (9931549286)

देवरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेडोडीह पंचायत सचिवालय में बीते दिन 13 फरवरी से प्रखंड उद्यान मित्र उमेश प्रसाद देव के नेतृत्व में चल रहे कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा राज्य बागवानी मिशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत पाँच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। वहीं सभी प्रशिक्षित किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया।
इस बाबत प्रशिक्षक अक्रम अंसारी और प्रवेश कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त पंचायत के किसानों को बागवानी, फल, सब्जी, मशरूम एवं वर्मिक कंपोस्ट से संबंधित जैविक खेती और ऑर्गेनिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया है। इस प्रशिक्षण से यहां के किसान भी काफी संतुष्ट हुए हैं। इस प्रशिक्षण से किसानों को समय से पहले अपनी उत्पाद को कैसे बाजारों में लाकर अपनी आजीविका चला सके और आय को दुगुनी कैसे किया जा सके इसके बारे में भी किसानों को बारीकी से जानकारी दी गई है।
वहीं प्रखंड उद्यान मित्र उमेश प्रसाद देव ने बताया कि मुख्य जिला उद्यान पदाधिकारी की ओर से देवरी प्रखंड में 25 किसानों को प्रशिक्षित कराने का जवाबदेही मिला था, इस आलोक में बेडोडीह पंचायत क्षेत्र का चयन कर 25 किसानों को प्रशिक्षित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया है।
मौके पर जीप सदस्य विमल कुमार सिंह, मुखिया लाला अशोक कुमार, पंसस बलबीर कुमार, किसान मित्र अवधकिशोर राय, भूदेव कुमार राय, दर्शन पंडित, बिनोद टुडू, चंदन हाजरा, सत्यनारायण सिंह, किसान लाला उदय कुमार, राजकुमार सिंह, राजकुमार वर्मा, इद्राभूषण वर्मा, शोभन वर्मा, संजय सिंह, लालजीत वर्मा, बोधलाल वर्मा, सलोनी टुडू, ज्योति सोरेन समेत कई लोग मौजूद थे।