संकुल कमिटी गठन को लेकर झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक हुई सम्पन्न



बिरनी, गिरीडीह
रिपोर्ट : कृष्णा वर्मा (7294912460)

बिरनी प्रखण्ड स्तिथ उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सोनबिरही के प्रांगण में झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के संकुल कमेटी बाघानाल के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सरयू प्रसाद यादव तथा संचालन राजू रविदास ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ गिरिडीह के जिला महासचिव जमाल उद्दीन अंसारी, बिरनी प्रखंड अध्यक्ष बिनोद यादव, प्रखंड सचिव फिदा हुसैन, बिरनी प्रखंड कोषाध्यक्ष राजू कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सहायक अध्यापकों के विभिन्न समस्याओं पर विशेष रुप से चर्चा किया गया तथा सर्वसम्मति से बाघानाल संकुल कमिटी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसहमति से सरयू प्रसाद यादव को अध्यक्ष, विरेन्द्र कुमार शर्मा को सचिव एवम किशुन महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बिरनी प्रखंड अध्यक्ष विनोद प्रसाद यादव ने कहा कि बहुत जल्द बिरनी प्रखंड के सभी संकुल कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
वहीं बिरनी प्रखंड सचिव फिदा हुसैन ने कहा कि अब झारखंड में मात्र दो ही संगठन रह गए हैं। इसमें एक टेट पास का और दूसरा प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ है। और वह सभी प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को इस संगठन के माध्यम से ही नियमावली में दर्ज सभी बिंदुओं की प्राप्ति होगी। एवम उनकी सभी मांगे प्रशिक्षित संगठन है के माध्यम से प्राप्त होगा।
बैठक में मुख्य रूप से राजू रविदास, मोहम्मद मंजूर अहमद, हैदर अंसारी, बोधी विश्वकर्मा, किशुन महतो, विकास कुमार भारती, वीरेंद्र कुमार शर्मा, मनोज तुरी, केवल महतो, दीपक, संतोष राऊत, सुरेश, महेश, दशरथ राय के साथ साथ बाघानाल संकुल के सभी सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।