तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकराया, एक युवक की मौत दुसरा गंभीर रूप से हुआ घायल



बगोदर, गिरिडीह 
रिपोर्ट : अशोक कुमार

बगोदर थाना क्षेत्र के दोन्दलों उप स्वास्थ्य केंद्र के पास सरिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस की मदद से बगोदर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक को हजारीबाग से रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान जागेश्वर पासवान नावाडीह के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक बगोदर थाना क्षेत्र के अटकाडीह निवासी रामचंद्र प्रसाद है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनो पंचायत के मुखिया तुलसी तलवार ने घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के मदद में लग गए और तुरंत 108 एंबुलेंस से संपर्क कर एंबुलेंस को बुलाए और उन्होंने एंबुलेंस से बगोदर सीएचसी केंद्र भेजवाया। इधर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही मुखिया प्रमिला देवी व माले नेता पवन महतो ने घायलों को हर संभव मदद किए|