भाकपा माले की जीबी बैठक हुई संपन्न, प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन



देवरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : रंजीत कुमार (9931549286)

देवरी प्रखंड स्थित मनकडीहा में रविवार को माले कार्यकर्ताओं द्वारा जीबी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नागेशवर दास व संचालन अजीत कुमार शर्मा ने किया।बैठक में मुख्य रूप से देश में फ़ासीवाद के बढ़ते खतरे पर गहन चिंतन किया गया। साथ ही साथ पार्टी के 11 वें महाधिवेशन की समीक्षा मार्क्सवादी दृष्टिकोण के तहत किया गया। बैठक में उपस्थित सचिव रामकिशुन यादव एवं जिप सदस्य उस्मान अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी वाम पार्टियां एवं समाज वादी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को संयुक्त रूप से फ़ासीवादी साम्प्रदायिक ताकतों के साथ विभिन्न तरह के जनवादी आन्दोलनों को तेज करना होगा। लोग मंहगाई व बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। पूरे सरकारी दफ्तरों में भरष्टाचार व्यापत है। देवरी में एक भी सरकारी चिकित्सक नहीं है। यहाँ के किसान अपने जमीन का ओनलाइन पंजीयन, दाखिल खारिज और जमीन के राजस्व रसीद के लिए परेशान हो रहें हैं। भीषण सुखाड़ की स्थिति में मवेशियों को चारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ये तमाम बातों को लेकर मार्च के दूसरे सप्ताह के अन्त में प्रखंड मुख्यालय परिसर में माले द्वारा चरणबद्ध आन्दोलन किया जायगा।
बैठक को सुनील राय, सुनील दास मुसतक़ीम अंसारी, कृष्ण लाल यादव सुरेन्द्र सिंह, बासुदेव दास, टेकनारायण यादव, सुरेश यादव, मुसतक़ीम अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में जाहो दास, बच्चू रविदास, महादेव दास, दीपक दास, जगदीश दास, सहदेव दास, शयामसुनदर दास, बलबीर कुमार, रफीद अंसारी, रघुनंदन राय, शम्भु सरण सिंह, मीना देवी, धनेशवरी देवी, गिरजा देवी, अनीता देवी, यशोदा देवी, कुन्ती देवी, सीता राम दास, धीरेन सिंह, अयोध्या दास, टेकलाल रविदास सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।