सड़क दुर्घटना में दो लोग हुए गम्भीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर



बिरनी, गिरिडीह
रिपोर्ट : कृष्णा वर्मा

बिरनी थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

बता दें पहली घटना सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग स्थित पलौंजिया हाट(बाजार) के समीप हुई है। दुर्घटना में बिरनी पंचायत के पलौंजिया निवासी 42 वर्षीय राजकमल सहाय गम्भीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात राजकमल सहाय मोटरसाइकिल में सवार होकर बरहमसिया से अपने घर पलौंजिया जा रहे थे। तभी अचानक एक टेम्पो के सामने आ जाने से भिड़ंत हो गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
बताते चलें कि दूसरी घटना प्रखण्ड मुख्यालय के समीप हुई। जिसमें सिमराढाब निवासी 45 वर्षीय अजय बैठा गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अजय बैठा प्रखंड मुख्यालय के सामने दुकान से कुछ सामान लेकर अपने घर सिमराढाब जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वाहन ने उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने टक्कर होने की आवाज़ सुन दौड़ पड़े तथा आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले गए। जहांं प्राथमिक उपचार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदीप तिर्की ने किया तथा गम्भीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। इसके साथ ही उक्त ट्रैक्टर को पीछा करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। फिलहाल ट्रैक्टर को ग्रामीण अपने कब्जे में रखे हैं। ट्रैक्टर बिरनी पंचायत के पुरनानगर निवासी प्रकाश यादव की बताई जा रही है।