14वां जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 20 प्रतिभागी हुए रवाना



डुमरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : प्रतीक बरनवाल 

हैदराबाद में 21 से 27 फरवरी तक आयोजित 14वां जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने रविवार को सागेन मार्शल क्लब चंदनकुरूवा से जुड़े 20 युवक-युवतियों का दल अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों व ढोल मांदर आदि को लेकर गिरिडीह रवाना हुए। जहां से 20 फरवरी को सीआरपीएफ के 7वीं बटालियन के सहयोग से कार्यक्रम स्थल रवाना होंगे। निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार व डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर और कार्यक्रम की जानकारी लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देकर रवाना किये। इस बाबत नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य केदार महतो ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्य से प्रतिभागी शामिल होंगे जो अपने अपने क्षेत्रों और प्रदेशों की पारंपरिक लोकगीत व नृत्य तथा बोलचाल का आदान-प्रदान प्रतियोगिता के रूप में करेंगे। रवाना होने वालों में 12 युवतियां और 8 युवक शामिल हैं।
इस दौरान सुमित्रा हेम्ब्रम, ममता मुर्मू, चमेली मरांडी, सरीता मरांडी, खुशबू मरांडी, आशा बेसरा, तालो बेसरा, खुशबू टुडू, अलीशा मुर्मू, अंजलि टुडू, प्रीति टुडू, पिंकी मरांडी, अशोक मुर्मू, रविन्द्र बेसरा, सुरेन्द्र मरांडी, चंद्रदेव मरांडी, रंजीत बेसरा, प्रेमचन्द मरांडी, सुजीत टुडू, राजेन्द्र हेम्ब्रम आदि युवक युवतियां उपस्थित थी।