विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा में संगोष्ठी का आयोजन
ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता : जमुआ विधायक मंजू कुमारी
बच्चे अनुशासन में रहकर सम्यक तैयारी करें: अमल जी
पर्यावरण का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना है: प्राचार्य बिनोद कुमार
रिपोर्ट : शुभम सौरभ
जमुआ, गिरिडीह
गिरिडीह। पर्यावरण प्रदूषण आज ग्लोबल समस्या के रूप में जीव जगत के लिए चुनौती बन गया है। इससे निबटने के लिए एक एक जन को मन से लगने की जरूरत है। उक्त बातें जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा के प्रांगण में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाउस इफेक्ट के चलते भी ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हुई है। कहा कि जंगलों की अतिशय कटाई से जल, जंगल, जमीन तीनों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर हम धरती को बचा सकते हैं।
बच्चे अनुशासन में रहकर सम्यक तैयारी करें: अमल जी
बीडीओ अमल जी ने कहा कि पेड़ पौधे लगाएं। बच्चे अनुशासन में रहकर सम्यक तैयारी करें।उन्होंने कहा अनुशासन ही देश को महान बनाता है। देश की गौरव शाली परम्परा को बचाने की जरूरत है।
विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है: बिनोद कुमार
इस मौके पर प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा के प्राचार्य बिनोद कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और टिकाऊ जीवन शैली अपनाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे। पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के विकास से संबंधित विचार से विधायक मंजू कुमारी को अवगत कराया।
शिक्षा का उद्देश्य जॉब प्राप्त करना नहीं बल्कि सम्यक और सफल जीवन जीना है: सुधीर द्विवेदी
समाज सेवी सुधीर द्विवेदी ने कहा पर्यावरण की रक्षा के साथ साथ हमें बेहतर शैक्षिक वातावरण भी तैयार करना है। कहा कि शिक्षा का उद्देश्य जॉब प्राप्त करना नहीं बल्कि सम्यक और सफल जीवन जीना है।मनुष्य को वास्तविक मानव के गुणों को आत्मसात करने की जरूरत है। बताते चलें कि विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार संगोष्ठी में मोटिवेशन कार्यक्रम और पौधा रोपण कार्यक्रम भी किए गए एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
इन्होंने ने भी अपने-अपने विचार रखें
कार्यक्रम में जमुआ के बीडीओ अमल जी, जिप सदस्य प्रभा वर्मा, पिंकी देवी, समाजसेवी सह मोटिवेशनर सुधीर द्विवेदी, विजय वर्मा, पूर्व मुखिया गीता देवी, पूर्व मुखिया रमेश कुमार, शिक्षिका फूलमती कुमारी, हेमंत वर्मा, मिथलेश कुमार, लालजीत कुमार ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य बिनोद वर्मा ने किया।
बच्चियों ने झारखंड की संस्कृति से जुड़े नागपुरी गाने पर नृत्य कर शमां बांधने का कार्य किया
कार्यक्रम में जनता की आवाज के प्रतिनिधि निगम कुमार, छोटू कुमार राणा, निक्कू कुमार, सुधीर वर्मा समेत शिक्षक चरणजीत कुमार, सुशील कुमार, सुधीर कुमार, सहित कई लोग व्यवस्था में जुटे थे। एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। कार्यक्रम में बच्चियों ने झारखंड की संस्कृति से जुड़े नागपुरी गाने पर नृत्य कर शमां बांधने का कार्य किया। कई मोटिवेशन वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को कैरियर संवारने के कई टिप्स दिए।
निजी स्कूलों को मात दे रहा है ये सरकारी स्कूल
निजी स्कूलों को मात दे रहा है ये सरकारी स्कूल, हर क्षेत्र में है अव्वल। अभिभावक यही चाहते हैं कि उनके बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिले और वे जिंदगी में सफलता हासिल करें। यही वजह है कि उनका झुकाव निजीस्कूलों की तरफ रहता है। जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा के प्राचार्य बिनोद कुमार की कोशिशों ने अभिभावकों की इस धारणा को बदल दिया है। इस विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं की भी अहम भूमिका रहती है। सुविधाओं से लैस इस स्कूल की डगर पर अब अभिभावक अपने बच्चों को भेज रहे हैं। उनके बच्चों को यहां निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। इस स्कूल ने इलाके के निजी स्कूलों को भी मात दे दी है। इस विद्यालय में कई गांव के बच्चे पढ़ रहे हैं। विद्यालय में समय- समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें सभी छात्र छात्राओं की सहभागिता होती है। इस विद्यालय में प्रत्येक सप्ताह कुछ ना कुछ कार्यक्रम होते रहता हैं। इस विद्यालय के बच्चे हर क्षेत्र में है अव्वल, इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी हमेशा से उत्कृष्ट रहता है और इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। यहां के छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं।