गिरिडीह
गांवा एवं गिरिडीह वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यवाई करते हुए शनिवार की देर रात तिसरी से गिरिडीह लाए जा रहे 2 अवैध ढीबरा लदे पिकअप वाहन को रास्ते में जब्त किया है।
जानकारी देते हुए गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि शनिवार की देर रात तिसरी वन प्रक्षेत्र से अवैध ढिबरा के गिरिडीह परिवहन होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद जमुआ पचंबा मुख्य मार्ग पर उक्त दोनों वाहनों के विरुद्ध छापेमारी करते हुए उन्हें जब्त किया गया।
गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के अनुसार उक्त वाहन में लोड ढीबरा तिसरी के किसी मन्नू यादव, शंकर यादव और मुकेश बरनवाल का है। उन्होंने कहा कि वाहन जब्त करने के बाद अब वन अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाई की जा रही है। वहीं वाहन मालिकों के नाम का पता लगाया जा रहा है। सभी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
उक्त कार्रवाई में गिरिडीह वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि सहित वन विभाग के कर्मी शामिल थे।