Bhagalpur: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने रितेश कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आर्यन सिंह को प्रदेश महासचिव के पद पर किया मनोनीत



भागलपुर, बिहार 
रिपोर्ट : बालमुकुंद कुमार

युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल जी के द्वारा कल प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी किया गया, जिसमें पूर्व का कार्य को देखते हुए रितेश कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवम आर्यन सिंह को प्रदेश महासचिव पद मनोनित किया गया । दोनों नव मनोनित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल जी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

इस मनोनियन पर जनता दल यूनाइटेड भागलपुर के जिला अध्यक्ष श्री विपिन बिहारी सिंह, जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा सोनी कुमारी, जिला सोशल मीडिया संयोजक रविश रवि, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुणाल रत्नप्रिया, कोषाध्यक्ष वीरू कुशवाहा, युवा अध्यक्ष रजनीकांत मंडल, महानगर युवा अध्यक्ष सोमू राज, नगर अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ अनमोल शेखर, किसान प्रकोष्ठ के बबलू सिंह एवम सुनील कुमार, कला संस्कृति एवम खेल प्रकोष्ठ के दीपक चौहान एवम सुमन सौरव, नगर उपाध्यक्ष बालकृष्ण मोयल, प्रखंड उपाध्यक्ष मुनील यादव सहित कई गणमान्य पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए दोनों नव मनोनित ऊर्जावान युवा पदाधिकारियों को बधाई एवम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया ।