Bhagalpur: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार के नेतृत्व में चलाया गया जागरुकता अभियान



▪️डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार ने कहा शहर से पंचायत तक हर घर में दस्तक देते हुए सभी समस्याओं का होगा निदान,  पुलिस पब्लिक के साथ मित्रता बनाकर हर समय करेगें समस्याओं का निदान

भागलपुर, बिहार
रिपोर्ट : बालमुकुंद कुमार   

भागलपुर सुलतानगंज में बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कृष्णगढ़ चौक पर डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस पब्लिक के बीच विभिन्न समस्याओं को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया|  

इस दौरान डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार, थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने पुलिस पब्लिक के विभिन्न विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से बताते हुए शहर से पंचायत तक हर घर में दस्तक देते उनके साथ मित्रता बनाकर उनकी हर समस्याओं को कैसे निदान किया जाएगा| इसके लिए सारी बातें बताया गया| 

इस दौरान सरपंच अध्यक्ष विमल किशोर यादव, लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष मनिष कुमार, समाजसेवी शिबम चौधरी,वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नविन कुमार बन्नी, विभुति यादव, भाजपा नेता मनोज सिघानिया, राजद नेता दिलिप गुप्ता ने कहा पुलिस पब्लिक के साथ मित्रता बनाकर कार्य करने पर शहर व पंचायत में अपराध रुकेगा| 

इस दौरान महिला थानाध्यक्ष किरण सोनी, एसआई  सबनम कुमारी, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी एंव ग्रामीण मौजूद थे|