Bhagalpur: बिहार में कानून का राज स्थापित है और रहेगा - अरुण यादव



भागलपुर, बिहार
रिपोर्ट : बालमुकुंद कुमार 

▪️भाजपा नेता बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं: अरुण यादव 

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नवगछिया का विधि व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त है। बिहार में कानून का राज है जो भी व्यक्ति कानून हाथ में लेगा उसके ऊपर कानून का डंडा चलेगा। उसे कोई नहीं बचा सकता है। बिहार में कानून का राज स्थापित है और रहेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार कृतसंकल्पित है। 

श्री यादव ने कहा कि भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को बिहार के विधि व्यवस्था पर बोलने के पहले भाजपा शासित प्रदेश मणिपुर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की घटना पर बोलना चाहिए। जहां विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। देश के सभी भाजपा शासित राज्यों में महाजंगल राज स्थापित है। 

श्री यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा जबसे सत्ता से बाहर हुई है, तब से भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। बिहार से सत्ता जाने के कारण भाजपा नेता बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं। अभी तो बिहार से ही भाजपा सत्ता से बाहर हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भी भाजपा को देश की जनता बाहर करने का काम करेगी।