सरिया, गिरीडीह
हिन्दू धर्म मे सावन माह बहुत पवित्र माह माना जाता है। इस माह में भारत ही नही बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु भोलेनाथ का दर्शन करने और बाबा नगरी देवघर में जल चढ़ाने आते हैं।
शनिवार को गिरीडीह जिले के
सरिया निवासी विराट सिंह ने पिछले दिनों केदारनाथ पैदल यात्रा तय करने के बाद एक फिर से अपने कंधे पर 51 लीटर जल लेकर शनिवार को पवित्र देव स्थल राजदाह धाम से जल भरकर सुलतानगंज के लिए रवाना हुए हैं।
इन्होंने बताया कि भोलेनाथ सबकी मुरादें पूरी करते हैं। सरिया से सुलतानगंज ओर फिर देवघर में भोलेनाथ का दर्शन कर जल चढ़ाएंगे। साथ ही कहा कि भोलेनाथ के नाम से हर राह आसान हो जाता हैं। केदार नाथ यात्रा में हमे यह अनुभव हुआ कि सच्ची श्रद्धा और भगवान भोलेनाथ पर विश्वास करने से सफर आसान हो जाता है। बताया कि 25 दिनों के अंदर वह भोलेनाथ की नगरी देवघर पहुंच जाएंगे।