Nalanda: जे. पी. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं जे. पी. कॉलेज ऑफ एजूकेशन में नये सत्र का मंत्री श्रवण कुमार ने किया शुभारम्भ



नालंदा, बिहार
रिपोर्ट : दीपक विश्वकर्मा 

शुक्रवार को जे.पी. ग्रुप ऑफ एजूकेशन के प्रागंण में बी.एड. के नये शैक्षणिक सत्र 2023-25 का शुभारम्भ बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह संस्थान के संरक्षक श्रवण कुमार, संसाद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, जदयू प्रदेश महासचिव त्रिनयन कुमार , सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य प्रो० महेश कुमार , महाबोधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अरविन्द कुमार ने संयुक्त रूप से किया। 

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार जी ने कहा कि समाज में शिक्षकों को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। वे राष्ट्रनिर्माता हैं। साथ ही उन्होंने जे.पी. ग्रुप ऑफ एजूकेशन के द्वारा संचालित बी.एड. संस्थानों को नालन्दा जिला में अग्रणी बताते हुए कहा कि इस संस्थान से प्रशिक्षित प्रशिक्षु बिहार ही नहीं बल्कि इस देश के अन्य राज्यों में भी अपना उत्तम प्रदर्शन करते रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे दुनिया को जीता जा सकता है। बिहार की मिट्टी में हवा का इतनी ताकत है, तासीर है। हमारे बच्चों का इम्तहान नीचें कौन कहें अगर आसमान पर भी इम्तहान लिया जायेगा तो भी हमारे बच्चें प्रथम स्थान पर काविज होंगे। हमारी सरकार ने पूरे बिहार में शैक्षणिक महौल को स्थापित किया है। 

इस मौके पर माननीय सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी विद्यार्थियों को एक अच्छे शिक्षक बनने के लिए उत्साहित करते हुए आशीर्वचन दिया। इस मौके पर माननीया श्रीमती रीना यादव (सदस्य, विधान परिषद ) ने प्रशिक्षु विद्यार्थियों को आशीवचन देते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा छात्रों का गढ़ने के कार्य को भी कम नही आँका जा सकता है। एक योग्य शिक्षक ही विद्यार्थियों को उचित शिक्षा देकर उनकी तथा देश की दिशा बदल सकता है। आगे कहा की यह कॉलेज शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस मौके पर जेपी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव शेलेश कुमार ने कहा कि यह हमारे संस्थान के बी. एड. नये सत्र में कुल 250 छात्रों का नामांकन हुआ है। जिसमें ग्यारहवाँ सत्र है। इसके पूर्व बी.एड. का सभी सत्र सफलतापूर्वक सचालित किया जा चूका है। साथ ही उन्होन कहा की इस संस्थान में बी.एड. के साथ-साथ डी.एल.एड, पॉलिटेकनिक, आई.टी.आई, बी.फार्मा, डी.फार्मा, लॉ, स्कूल (CBSE) एवं नर्सिंग की पढ़ाई भी चल रही है। 

यहाँ से उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए कैम्पस सलेक्शन की व्यवस्था है, जिसमें देश के नामी-गिरामी कम्पनियाँ भाग लेती है। कॉलेज अपने विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन कर योग्य शिक्षक बनाने को कटिबद्ध है, और योग्य शिक्षक ही समाज का भला कर सकता है। आए हुए अतिथियों का स्वागत जे.पी. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० पुनीत कुमार शुक्ला ने किया तथा अतिथियों एवं प्रशिक्षुओं के मध्य संस्थान का परिचय जे. पी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ० संजय कुमार ने किया । 

इस अवसर पर सत्र 2021-23 एवं 2022-24 के प्रशिक्षुओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन धर्मेन्द्र कुमार (2022 - 24 ) एवं श्वेता सिन्हा (2022 - 24 ) एवं प्रो० अशोक कुमार प्रियदर्शी के द्वारा किया गया। अंत में संस्थान के
सहसंस्थापक श्रीमति प्रियंका रंजन के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस मौके पर व्याख्यातागण प्रो०. अश्वनी कुमार, प्रो. मणिकान्त कुमार, प्रो०. राजेश कुमार यादव, प्रो०. राजीव रंजन, प्रो०. निलीमा पाण्डेय, प्रो०. संयीता कुमारी, प्रो० वन्दना कुमारी, प्रो० पायल कुमारी, प्रो० अभिषेक कुमार, प्रो0 राजीव रंजन, प्रो0 प्रिंस कुमार, प्रो० तरूण कुमार, अदित्या मनोहर, जितेन्द्र व अशोक कुमार (ऑफिस अस्सिटेंट), संजय व नितेश कुमार (कम्प्यूटर ऑपरेटर) एवं अनुपम कुमारी, बब्लू कुमार सहित जे.पी. ग्रुप ऑफ एजूकेशन के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्रगण आदि उपस्थित रहे।