Giridih: पौने तीन करोड़ में तय हुआ नगर निगम क्षेत्र के टॉल टैक्स का टेंडर, सुरक्षबल रहे तैनात



गिरिडीह

गिरिडीह नगर निगम के टोल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुआ। 8 माह 22 दिन के लिए टोल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती सबसे अधिक 2 करोड़ 73 लाख 50 हजार की बोली लगाकार अजय शर्मा ने लिया। टोल टैक्स वसूली 8 जुलाई से लेकर 31 मार्च 2024 तक इन्हीं के द्वारा की जायेगी। 

बता दें बंदोबस्ती में दो अन्य संवेदक सुमन राय और बेंगाबाद के इंद्रजीत कुमार मौजूद थे। अजय शर्मा ने सबसे अधिक बोली 2 करोड़ 73 लाख 50 हजार लगाया था, तो हरसिंहरायडीह के ही सुमन राय 2 करोड़ 72 लाख 80 हजार और इंद्रजीत कुमार 2 करोड़ 73 लाख 40 हजार की बोली लगाकार पिछड़ गए। टोल टैक्स वसूली बंदोंबस्ती के हर प्रक्रिया को नगर निगम की उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी ने अपने मौजूदगी में पूरा कराई। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से नगर थाना पुलिस भी तैनात रही।  

बताते चलें अगले 8 माह 22 दिन तक नगर निगम के अधीन छह स्थानों पर टोल टैक्स की वसूली अब अजय शर्मा द्वारा ही किया जाएगा। वैसे आज के बंदोबस्ती को लेकर रोचक बात तो यह भी रहा की नगर निगम के कई बड़े संवेदक टोल टैक्स वसूली लेने को लेकर अपनी लांबिंग में जुटे हुए थे। इसी दौरान नगर निगम ने शुक्रवार को टोल टैक्स वसूली सेरात का बंदोंबस्ती कराने का निर्णय लिया। गौर करने वाली बात यह भी है टोल टैक्स वसूली का सेरात लेने वाले अजय शर्मा पहले से गिरिडीह जिले में एफसीआई का गोदाम का संचालन कर रहे है।