Giridih: सरिया को जिला बनाने व विस्थापितों को कम मुआवजे मिलने के विरोध में झामुमो ने दिया एक दिवसीय धरना



सरिया, गिरिडीह
रिपोर्ट : राज रवानी

▪️सरिया जिला बनने की सभी अहर्ता पूरा करती है:- त्रिभुवन

सरिया को जिला बनाने व ओवरब्रिज निर्माण में विस्थापितों को कम मुआवजा मिलने के विरोध में झामुमो ने सरिया अनुमंडल कार्यालय परिसर के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

झामुमो प्रवक्ताओं ने स्थानीय माले विधायक एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विस्थापितों के अनुनय विनती करने के बाद भी अन्य लोगों के हितकर मुआवजा के लिए कभी हमदर्दी तक नही जताने से लोगों में काफी आक्रोश हैं। इसका प्रतिउत्तर यंहा की जनता आगामी लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में देगी।

वही कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल ने कहा कि सपनो का मंदिर सरिया बाजार की खूबसूरती पर केंद्र सरकार ने ग्रहण लगा दिया है। अगर बाई पास होता तो दर्जनो लोगों को विस्थापित होना नही पड़ता। लेकिन सांसद और विधायक को सरिया की खूबशूरती पसंद नही आई और गरीब मजदुर पर प्रशासन का दबाव बनाकर घर तोड़ने के लिए मजबूर कर रही हैं। 

इससे जाहिर होता है कि यहा के जनप्रतिनिधि सचेतक नही बल्कि घातक है। उन्होंने कहा कि सरिया जिला बनने की सभी अहर्ता पूरा करती हैं। सरिया को जिला बनाने एवं विस्थापितों को उचित मुवावजा देने हेतु दो मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया हैं। आगे इन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार हेमंत सोरेन से मिलकर यहां की समस्या को अवगत कराऊंगा।