Giridih: बाइक टक्कर से वृद्ध महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सेंट्रलपीठ बुढियाखाद रोड को जाम



गिरिडीह

▪️पुलिस पर लगा आरोपी युवक को छोड़ने का आरोप

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के सेंट्रलपीठ दुर्गा मंडप के समीप एक बाइक में सवार चार युवकों ने 67 वर्षीय महिला सीतिया देवी को जोरदार धक्का मार दिया। इससे महिला सीतिया  देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। इधर, घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह इलाज के क्रम में सीतिया देवी की मौत धनबाद में हो गया। 

महिला की मौत के चंद घंटे बाद ही आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बुढियाखाद सेंट्रलपीठ रोड जाम कर दिया। और मुफ्फसिल थाना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालाकि मृतका का शव फिलहाल धनबाद में ही था। परिजनों का कहना था कि शव आने के बाद रोड जाम को जारी रखा जाएगा। इस बीच रोड जाम की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंच कर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। 

इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की जब रविवार की रात घटना के बाद एक बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था, तो पुलिस ने आरोपी चालक को छोड़ा ही क्यों। इसी बात को लेकर जेएमएम नेता दिलीप रजक समेत इलाके के अन्य लोग पुलिस पर आक्रोशित थे। फिलहाल रोड जाम लगा हुआ था, और आवागामन ठप था। 

जानकारी के अनुशार सेंट्रल पीठ निवासी मृतिका सीतिया देवी अकेले दवा लेकर देर शाम घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें धक्का मार दिया। चारो युवक बुढियाखाद के मुस्लिम इलाका निमतल्ला मुंहल्ला के रहने वाले थे। घटना के वक्त जो युवक बाइक चला रहा था, उस युवक के बाइक लगे धक्का के बाद 67 वर्षीय महिला सितिया देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चलाने वाले युवक मोहम्मद रेहान को पकड़ लिया, जबकि तीन और युवक फरार हो गए। साथ ही महिला को देर शाम ही इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहा उसे बेहतर इलाज के धनबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन दूसरे दिन सोमवार की सुबह महिला की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने रोड जाम किया। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण चारों युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किए हुए थे।