गावां, गिरिडीह
गावां बाजार में इनौस ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। भाजपा शासन में सत्ता के नशे में चूर अहंकारी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने के विरोध में गावां बाजार पर अशोक मिस्त्री के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।
अशोक मिस्त्री ने कहा कि आदिवासी युवक पर पेशाब करना भाजपा और आरएसएस की ओछी मानसिकता का परिचय है। भाजपा शासन में देश की आदिवासी, दलित एंव वांछित समाज के लोगों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने का चरम सीमा है। इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है।
मौके पर रंजीत राम, मुखिया चन्दन यादव, प्रदीप यादव, सुधीर यादव, उमेश चौधरी, पिंटू साव, रंजीत यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।