Bhutiya places in Varanasi
आज के दौर में लोग भूतों पर कम ही विश्वास करते हैं। लेकिन हर शहर की अपनी अलग कहानी है। जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। आज हम आपको वाराणसी की सबसे डरावनी जगहों के बारे में बताएंगे। जहां लोग जाने से भी डरते हैं। आइए जानते हैं, वाराणसी में सबसे डरावनी जगह कहां है।
चेत सिंह किला
चेत सिंह किला वाराणसी में प्रेतवाधित स्थानों में से एक है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दिखाया गया कि एक युवक किले के अंदर वीडियो बना रहा है। तभी किसी आत्मा ने उसे पकड़ लिया था। इतना ही नहीं यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले से डरावनी आवाजें आती हैं। जिसके कारण लोग यहां जाने से कतराते हैं।
पोस्टमार्टम हाउस
वाराणसी बीएचयू में बने पोस्टमार्टम हाउस को भूतिया जगह भी कहा जाता है। यहां के स्थानीय लोगों की माने तो यहां अक्सर रात के वक्त अजीबोगरीब और डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार यहां से गुजरने वाले लोगों को बुरी आत्माएं परेशान कर चुकी हैं। यही वजह है कि लोग यहां आने से डरते हैं।
मणिकर्णिका घाट
वाराणसी के महान श्मशान घाट मणिकर्णिका घाट को कौन नहीं जानता होगा। यहां 24 घंटे शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। सूर्यास्त के बाद यहां जाने से लोग डरते हैं। क्योंकि यहां आए दिन डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। इतना ही नहीं कई बार स्थानीय लोगों ने यहां कुछ अजीबोगरीब आकृतियां भी देखी हैं।
वाराणसी का राजघाट पुल
वाराणसी का राजघाट ब्रिज भुतहा माना जाता है। हर दिन लोग इस ब्रिज से कूदकर मौत को गले लगा लेते हैं। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कई बार आधी रात को सफेद साड़ियों में आत्माओं को देखा गया है। यही वजह है कि लोग शाम के वक्त यहां आने से डरते हैं।