Tisri: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक, हज़ारों की संख्या में भाग लेने पहुंचेंगे कार्यकर्ता



तिसरी, गिरिडीह

तिसरी प्रखंड स्थित तिसरी पंचायत भवन सभागार में शनिवार को भाजपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से बोकारो विधायक बिरंची लाल बरनवाल उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत उपस्थित मुख्य अथिति समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पर्पित कर किया गया।

बताया गया कि आगामी 22 जून भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का गिरिडीह आगमन होने जा रहा है। इसे लेकर जिले के अन्य प्रखंडों के साथ साथ तिसरी में भी बैठक का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही बैठक में प्रखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरिडीह पहुंचने पहुंचने को कहा गया। साथ ही इसकी तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री बरनवाल ने कहा कि जब से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से भारत की उपलब्धियां बढ़ गई हैं। देश की मजबूती और नाम का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। आज अमेरिका के राष्ट्रपति वायडेन भी भारत के प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ मांग रहे हैं। कितने ही देश के प्रधानमंत्री का पैर छू रहे हैं जो कि भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

मौके पर तिसरी सांसद प्रतिनिधी मनोज यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, चंदोरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र पंडित, थाना सांसद प्रतिनिधी सुनील साव, विधायक प्रतिनिधी लक्षमण मोदी, किसान मोर्चा अधक्ष्य कपिल यादव, यूवा मोर्चा , विजय यादव, बीरेंद्र राय अजय यादव, विनय बरनवाल, नरेश यादव, अशोक उपाध्या, रामचंद्र ठाकुर, उदय साव, मोहन बरनवाल, रामचंद्र यादव, कारू बरनवाल, कुनाल सिंह, माला सिंहा, थानसिंडीह मुखिया प्रतिनिधी मदन यादव बिनोद पांडेय,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे