सरिया, गिरिडीह
रिपोर्ट : राज रवानी
सरिया प्रखण्ड छेत्र के उर्रो गांव में अर्ध निर्मित उप स्वास्थ केन्द्र बीते दो साल से बंद पड़ा था। इस समस्या को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बगोदर डॉ विनय कुमार को उक्त केन्द्र को सुचारू ढंग से चलाने का निर्देश दिया गया।
इसके आलोक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उर्रो गांव मे वर्षो से सामुदायिक स्वास्थ उप केन्द्र बंद रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ सुविधा मे समस्या हो रहा है। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उक्त भवन का ताला तोड़ा जाय और स्वास्थ्य सुविधा पूर्ण रूप से बहाल किया जाय।
इसे लेकर पंचायत समिति सदस्य सोनी कुमारी व चंद्रिका सिंह ने कहा कि वर्षो से बंद रहने के कारण गांव के लोगो को स्वास्थ सुविधा मे बहुत दिक्कत होती थी। इस को लेकर हम सभी ने बैठक मे भी बात रखा था। लेकिन काफी इंतजार के बाद आज बंद पड़ा स्वास्थ केन्द्र खुल गया है।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य चन्द्रिका सिंह, सोनी कुमारी, साहिया पुष्पा देवी, वार्ड सदस्य बिरेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह, नागेश्वर रविदास, अंकित राज, हुसैन मियां, उर्मिला देवी, कादिर खातुन, स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी सुनीता कुमारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।