Promotion: डीएसपी अरविंद सिंह को मिली आईपीएस रैंक पर प्रोन्नति, परिवार में खुशी की लहर



गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्यप्रकाश 

गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के रतनपुरा गांव निवासी कुचायकोट प्रखंड प्रमुख बबली सिंह के देवर और झारखंड में डीएसपी के पद पर तैनात अरविंद कुमार सिंह को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली है। अरविंद कुमार सिंह के आईपीएस रैंक में प्रोन्नति की खबर मिलने पर रतनपुरा गांव स्थित उनके आवास पर तमाम लोगों ने पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं और बधाई दी।

विदित हो कि रतनपुरा गांव निवासी दामोदर सिंह के दो पुत्रों बड़े अखिलेश सिंह और छोटे अरविंद सिंह बचपन से हीं मेधावी रहे। प्राइमरी स्तर तक की शिक्षा रतनपुरा गांव में लेने के बाद वे गोपालगंज से हाई स्कूल तथा उच्च शिक्षा पटना से ली। वर्ष 2008 में वे झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित किए गए। 
झारखंड के विभिन्न जगहों पर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वर्तमान में वे धनबाद जिला पुलिस में डीएसपी द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं। 

उन्हें वर्ष 2017 के आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली है। अरविंद सिंह की इस उपलब्धि पर प्रखंड के तमाम बुद्धिजीवी तथा शुभचिंतकों ने प्रखंड प्रमुख बबली सिंह पति अखिलेश सिंह के घर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं और बधाई दी।