नालंदा, बिहार
रिपोर्ट : दीपक विश्वकर्मा
बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा बिहारशरीफ में फ्लैग मार्च निकाली गई। फ्लैग मार्च का नेतृत्व नालंदा एसपी अशोक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
इस मौके पर नालंदा एसपी ने बताया कि बकरीद को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बनाने के लिए यह मार्च निकाली गई है, ताकि लोग भाईचारा के साथ इस पर्व को मनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा सभी तरह के बंदोबस्त किए गए हैं। सभी जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। इसके अलावा बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाए गए हैं।
उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में डीएसपी, लहेरी थाना अध्यक्ष, सोह सराय थाना अध्यक्ष, बिहार थाना अध्यक्ष और हॉक मोबाइल समेत तीनों थाने के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए।