Gopalganj: लाला छापर गोलीकांड मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल



गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्यप्रकाश

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र की पुलिस ने लाला छापर गांव में भूमि विवाद के दौरान हुई फायरिंग के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके लाइसेंसी राइफल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
 
प्राप्त जानकारी अनुसार भूमि दखल कब्जा के विवाद के दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग किया,  जिसकी जांच करने पहुंची पुलिस को गोली का खोखा भी घटनास्थल से मिला और लोगों के बयान पर पुलिस ने तफ्तीश करते हुए इस मामले में भोपतपूरा गांव के मनोज साह तथा विनय साह को गिरफ्तार कर लिया है।

इनके लाइसेंसी हथियार को जब्त करते हुए लाइसेंस भी रद्द करने की प्रक्रिया पुलिस के द्वारा की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस चौकसी बरत रही है और इस मामले में और भी आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अभियान चला रही है।