Giridih: भाजपा नेत्री शालिनी वैश्कियार ने कई इलाकों का किया दौरा, झंडा मैदान में होने वाले जनसभा के लिए की महिलाओं को आमंत्रित



गिरिडीह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल को आम जनता तक पहुंचाने और मोदी सरकार के निर्णयों की जानकारी देने हेतु भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन गिरिडीह में हो रहा है। 

इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेत्री शालिनी वैश्कियार ने मंगलवार को मटरुखा, बदडीहा, आदि इलाकों का दौरा किया। इस दौरान महिलाओं के बीच जाकर उन्हें कमल-मेंहदी लगाकर व पीला चावल भेंट कर सभी को आगामी 22 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन पर झंडा मैदान में होने वाले जनसभा के लिए आमंत्रित की।

मौके पर भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हमारे गिरिडीह के पावन धरती पर होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर हम सभी भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा समर्थक एवं सभी लोग काफ़ी उत्साहित है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नीतू शोला, रीना मंडल, किरण पांडेय सहित कई महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थी।