गावां, गिरिडीह
जोहार कलमकार मंच, झारखंड के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर गिरिडीह नगर भवन में विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए 68 साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को मोहित किए।
गावां के युवा कवि भीम कुमार ने भी अपनी शानदार कविता " मैं हूं झारखंड " का प्रस्तुतिकरण किए। इस कविता पाठ के लिए मंच की अध्यक्षा ममता बनर्जी, मुख्य संरक्षक गुणवंत सिंह मोंगिया तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. राम मोहन पाठक द्वारा उन्हें "पलाश सम्मान" से सम्मानित किया गया।
इस विराट काव्य सम्मेलन में सम्मान पाने पर भीम कुमार को समाजसेवियों, शिक्षाप्रेमी तथा साहित्यविदों ने शुभकामनाएं दी है।