गावां, गिरिडीह
गावां थाना क्षेत्र के पथलडीहा निवासी गंगा भुइयां का पुत्र पवन कुमार ओडिसा रेल दुर्घटना में लापता हो गया है। रेल हादसे के बाद से अब तक युवक का कोई खबर नहीं मिलने से परिजन परेशान हो कर दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार युवक चेन्नई में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। इसी बीच छुट्टी लेकर वह अपने घर गदर पंचायत स्थित पथलडीहा आया था। जिसके पश्चात वह वापस काम के लिए अपने घर से निकला, जिसके बाद से अब तक उसका कोई खबर नहीं मिला।
जानकारी देते हुए गदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश्वर यादव ने बताया कि चेन्नई जाने के लिए पवन कोलकाता से कोरामंडल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन हादसे से पहले उसने परिजनों से बातचीत कर इसकी जानकारी भी दी। किंतु हादसे के बाद से उसका अब तक कोई कॉल नही आया। इधर ट्रेन हादसे की सूचना मिलते ही परिजन पर आसमान टूट पड़ा।
उनका बेटा किस हालत में होगा यह जानने के लिए उन्होंने कई बार फोन करने का प्रयास किया किंतु उनके बेटे से बात नहीं हो पाई। अंत में वह स्थानीय जनप्रतिनिधि लालो भुइयां के साथ मिल कर अपने बेटे को ढूंढने ओडिसा चले गए। जहां उन्होंने सभी शवों को पलट पलट कर देखा किंतु उनमें ना तो उनका बेटा नजर आया और नाही उसका कोई पता चला।
हालांकि एक शव को लेकर उन्हे संदेह है लेकिन अब तक पुष्टि नहीं हो पाया। वहीं दूसरी ओर युवक के फूफा भी अपने भतीजे को ढूंढने के लिए कोलकाता स्टेशन गए हैं। जहां उनके द्वारा पवन ट्रेन के किस कोच में बैठा था इसकी जानकारी निकाल पाए।
बता दें पूरा परिवार के साथ पवन के कि खोज खबर के लिए पूरा गांव भी आस लगाया हुआ है। उनकी भगवान से बस यही प्रार्थना है कि अमन वापस लौट आए। उन्होंने प्रशासन व सरकार से मदद की गुहार लगाई है।