गिरिडीह
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने रविवार को मधुवन वेजिस में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आगामी 30 जून को गिरिडीह में प्रदेश कार्यसमिति की एक बैठक रखी गई है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के मंत्री पशुपति नाथ पारस शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रदेश कार्य समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड में संगठन का विस्तार करने के साथ साथ एनडीए को मजबूत करना है। बताया कि बैठक में आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। प्रेसवार्ता में पार्टी के जिलाध्यक्ष बिनित कुमार, कमलेश शर्मा, हर्ष कुमार, विक्रम गुप्ता, संदीप एकघरा उपस्थित थे।30 जून को गिरिडीह में प्रदेश कार्यसमिति की एक बैठक रखी गई है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के मंत्री पशुपति नाथ पारस शिरकत करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड में संगठन का विस्तार करने के साथ साथ एनडीए को मजबूत करना है।
— News 1 bihar Jharkhand (@News1Jharkhand) June 25, 2023
राज कुमार राज, प्रदेश अध्यक्ष, लोजपा pic.twitter.com/nlnHJDOqsl