Gawan: करंट के चपेट में आने से एक की हुई मौत, महुआ पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ने के क्रम में हुआ हादसा



गावां, गिरिडीह 

गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह में गुरुवार को महुआ पेड़ पर चढ़ कर एक व्यक्ति महुआ का फल झाड़ रहा था। इसी क्रम मेें पेड़ के ऊपर से गुजरे 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय माधो वर्मा घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक महुआ के पेड़ पर चढ़ कर महुआ का फल झाड़ रहा था। इसी दौरान वह 33 हजार वोल्ट तार के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। 

बताया गया उसकी पत्नी पेड़ के नीचे महुआ का फल चुन रही थी और घटना के बाद पत्नी ने हो हल्ला किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसका शव पेड़ के पास उठा कर उसका घर लाया। 

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्ट कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।