Gawan: साहू समाज का बैठक हुआ सम्पन्न, मनोज कुमार गुप्ता बने साहु समाज के अध्यक्ष



गावां, गिरिडीह 

गावां प्रखंड स्थित साहु समाज भवन पिहरा में साहु समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामचन्द्र साहु ने की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में साहु समाज के केन्द्रिय अध्यक्ष भगवानदास आर्य उपस्थित थे।

बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर उसका पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मती से मनोज कुमार गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए मनोज कुमार, राजेश गुप्ता को महामंत्री, धर्मेंद्र कुमार को उपमंत्री एवम राहुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र साहु समेत नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मौके पर विचार व्यक्त करते हुए केन्द्रिय अध्यक्ष भगवानदास आर्य ने कहा कि नवचयनित पदाधिकारी समाज की मजबूती व हित में सदैव तत्पर रहें। समाज में शिक्षा का विकास,  कुरितियों का उन्मुलन आदि के प्रति सदैव तत्पर रहें।
मौके पर अर्जुन कुमार, जवाहर साव, विशेश्वर साव, धर्मेंद्र कुमार साव, दीपक कुमार, विरेन्द्र कुमार आर्य, देवानंद कुमार,  प्रमोद कुमार साव, सुरेश प्रसाद, शिवकुमार साव, धनंजय गुप्ता एवम श्रवण साव समेत कई उपस्थित थे।