देवरी, गिरिडीह
झारखंड सरकार द्वारा लाई गई नियोजन नीति 60/40 को हकमार नीति बताते हुए झारखंड स्टेट यूनियन के छात्रों द्वारा शुक्रवार को जहां पूरे झारखंड में मशाल जुलूस निकाल कर इस नीति का विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं देवरी प्रखंड के चतरो में भी इसका मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस बाबत प्रदर्शनकारियों ने बताया कि झारखंड के सभी विधायक और सांसद ने झारखंड वासियों को सपोर्ट में कहा है कि झारखंड के नौकरियों पर सिर्फ और सिर्फ झारखंडियों का हक है। लेकिन झारखंड के सरकार कान में तेल डाल कर सोई हुई है। इसलिए हमलोग आंदोलन कर रहे हैं कि झारखंड में 60/40 की नीति नहीं चलेगी।
झारखंड के नौकरियों पर सिर्फ झारखंडियों का अधिकार है और यहां 100 प्रतिशत नौकरी सिर्फ झारखंड वासियों के लिए आरक्षित करना पड़ेगा। अन्यथा पूरे झारखंड उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही बताया कि 10 और 11 जून को झारखंड बंदी का आह्वान किया गया है। इन दो दिनों तक झारखंड हर सड़को पर उतरकर जेएचएसयू के छात्र इस नीति का विरोध करेंगे।