Bhagalpur: कन्या विवाह विकास सोसाईटी द्वारा 51 कन्याओं का सामुहिक विवाह सामारोह का किया गया आयोजन



भागलपुर, बिहार 
रिपोर्ट : बालमुकुंद कुमार 

भागलपुर में कन्या विवाह विकास सोसाइटी द्वारा एक अनोखी और एतिहासिक पहल जहां भागलपुर जिले के बरारी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में 51 निर्धन असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमे 41 कन्याएँ को हिन्दू रीति रिवाज़ से एवं 10 कन्याए को मुस्लिम रीति रिवाज़ से विवाह संपन्न कराया गया| 

इस कार्यक्रम का उद्घाटन रवि कांत मिश्रा गोपालपुर विधायक गोपाल मण्डल,पूर्व उपमाहापौर सह वार्ड पार्षद प्रीति शेखर भागलपुर के उप महापौर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन एवं श्री विकास कुमार माली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया| इस मौके पर संस्था सचिव ने कहा कि जिसका मुख्य उद्देश्य - बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना एवं सामूहिक विवाह का प्रोत्साहन करना है और यह भी कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण को लेकर दृढ़ संकल्पित है और अपने पदाधिकारियों सर्वेयरों, कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रतिदिन अग्रसारित है। 

इन्हें सभी उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए संस्था द्वारा भागलपुर जिले एवं झारखण्ड राज्य के देवघर जिले के विभिन्न पंचायतों के गांव से कन्याओं का चयन किया गया और 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह करा कर यह भी संदेश दिया कि संस्था हर निर्धन परिवार के साथ है। जो बेटिओं को बोझ समझते हैं वह अपने बेटियों को बोझ ना समझे संस्था में आकर मिलें उन्हें सहयोग करते हुए सम्मान के साथ विवाह करा कर विदाई करने का कार्य करेगी| 

साथ ही यह भी बताया कि संस्था को स्थानीय विधायकगण जिला पार्षद चेयरमैन,वार्ड पार्षदगण,एवं समाजसेवीगण का भरपूर सहयोग मिला जिससे कि संस्था अपने उद्देश्य एवं लक्ष्य की ओर अग्रसरीत है और इनके अमूल्य सहयोग के लिए संस्था परिवार तहे दिल से सम्मान करती है | इसके पश्चात बाल विवाह,दहेज प्रथा के बहिष्कार के जागरूकता के लिए बरात फेरी सह जागरूकता फेरी भागलपुर जिले के बरारी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से शुभारम्भ कर तिलकामांझी चौक, कचहरी, घंटाघर, खलीफाबाग, कोतवाली, बुढ़ानाथ मंदिर, आदमपुर होते हुए पुनः पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान को पहुची| 

जिसमें मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के समक्ष वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ जयमाला कार्यक्रम की शुभारंभ हुई और सभी जोड़े अपने-अपने विवाह मंडप के लिए जाकर हिन्दू रीति रिवाज, मुस्लिम कन्याओं को मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ा कर विवाह संपन्न किया गया| विवाह पश्चात सभी नवविवाहित कन्याओं को संस्था सचिव श्री विकास कुमार माली ने तोशक, रजाई तकिया, बेडशीट गोदरेज, पलंग, बर्तन शेट, वर वधु वस्त्र,श्रृंगार सामग्री इत्यादि देकर उनके मंगलकामना करते हुए विदा करने का कार्य की गई | इस पुनीत कार्य में सभी मुखियागण, जिला परिषद सदस्य, वार्ड पार्षद ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया| 

तदोपरांत सायंकाल मे भब्य भक्ति जागरण, झांकी एवं मुंबई से आए गायिका अर्चना गोस्वामी, एंकर चन्दन मिश्रा एवं , जी कलाकारों ने संगीत से भक्तिमय एवं अनोखी झांकी का प्रदर्शन कर सुखमई माहौल बना दिया| इस मौके पर सभी मुखियागण, वार्ड पार्षदगण गणमान्य समाजसेवीगण, संस्था के उषा कुमारी, राजेश कुमार सिन्हा, हासिबुल्लाह अंसारी, संजय सिंह, रितेश सिंह, अर्जुन माली, मो. तबरेज, माली समाज के धीरेन्द्रजी, गणेश मलाकार, सुभाष यादव ,जिला प्रबंधक मिक्की कुमार पवन कुमार संतोष शर्मा प्रधान कार्यालय महिला एवं पुरुष पदाधिकारी राज्य से आए विभिन्न जिलों से सभी जिला प्रबंधक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे|