बगोदर, गिरिडीह
बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको में दो दिन पुर्व एक माँ ने अपने लाल को कुएं में डूबते हुए देख छलांग लगाकर अपने जिगर के टुकड़े को सही सलामत बाहर निकाल लिया था। महिला की इस साहस को देखते हुए पूर्वी जोन के जिला परिषद सदस्या रीता देवी तथा खेतकों मुखिया शालिग्राम प्रसाद ने उक्त महिला पूजा देवी को सम्मान करने का मन बनाया और बुधवार को उक्त साहसी महिला पुजा देवी को जिप सदस्या ने शॉल देकर सम्मानित किया जबकी मुखिया शालीग्राम प्रसाद ने उन्हें उपहार स्वरूप 500 रु० देकर सम्मानित किया|
बताया जाता है कि बीते दो दिन पूर्व एक महिला कुएं में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान महिला के दो साल के बेटे सीनू कुमार घर के आंगन में खेल रहा था और अचानक कुएं के नजदीक आया और डूब गया। जब महिला ने डूबते हुए मासूम को देखा तो बिना सोचे समझे उक्त कुएं में छलांग लगाकर अपने 2 साल के मासूम को निकाल ली। घटना के बाद बगोदर के सहित पूरे जिले में इस महिला की तारीफ हो रही है।
इधर मामला प्रकाश में आने के बाद लोग महिला के साहस की चर्चा कर रहे हैं। वहीं जिप सदस्य रीता देवी ने महिला के साहस को देखते हुए सम्मानित करने को लेकर गांव में एक बैठक की और लोग उक्त महिला का घर पहुँच कर पुजा देवी को इस साहसी कार्य के लिए सम्मानित किए। इस दौरान जिप सदस्या ने कही की माँ की ममता क्या कर सकती है वह इस महिला ने कर दिखाई है। अपने जिगर के टुकडे के लिए अपनी जान की प्रवाह किए बगैर वह कुँए में कुद कर दिल के दुकडे को बचा ली।