Bagodar: रुद्र महायज्ञ एवं शिव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा




बगोदर, गिरिडीह 

बगोदर प्रखंड के बेको पश्चिमी पंचायत के अन्तर्गत ऊपर टोला में रुद्र महायज्ञ एवं शिव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच 551 कुवांरी कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। 

जानकारी के अनुसार बेको पश्चिमी पंचायत के अन्तर्गत दुर्गा मन्दिर के समिप बने शिव मन्दिर निर्माण किया गया है। वहीं मंदिर निर्माण के बाद शिव लिंग स्थापित के पूर्व यज्ञ की शुरुवात की गई है। इसके लेकर यज्ञ मंडप से कलश यात्रा निकाली गई, जो जीटी रोड होते हुए घंघरी मंढला गोपालडीह, भण्डार टोला होते हुए सभी श्रद्धालु सत्ती दाह नदी पहुंचे; जहाँ यज्ञाचार्ययों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

जल भरने की प्रक्रिया विधान पूर्वक संपन्न होने के बाद कलश यात्रा करीब आधा दर्जन गांवों से होते हुए वापस यज्ञ मण्डप पहुंची, जहां साधु संतों कि मंत्रोच्चारण के बाद यज्ञ प्रारंभ हुआ। पांच दिवसीय यज्ञ शनिवार से बुधवार तक आयोजित होगी। बता दें कलश यात्रा को लेकर भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पुरा इलाका भक्तिमय हो उठा। यज्ञ आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन पूजा के साथ शाम में प्रवचन का भी आयोजन किया जायेगा। साथ ही स्कूल मैदान में मेला का आयोजन किया गया है। 

कलश यात्रा में बगोदर के पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, जिप सदस्या रीता देवी, बगोदर प्रमुख आशा राज, बरक्कठा के जिप सदस्य कुमकुम देवी, झारखण्ड युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष जोधन साव एवं आशिष वॉर्डर शामिल हुए। वहीं यज्ञ कमिटी के सदस्य सह उपमुखिया सूरज कुमार साव, जितेन्द्र साव, डेगलाल साव, रामेश्वर पंडित, संतोष कुमार, छोटन कुमार, बासदेव पंडित, भीम पंडित, रामेश्वर रजक सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।