तिसरी, गिरिडीह
तिसरी प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत मंसाडीह के टिकुलिया आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का चयन आम सभा कर किया गया। इस दौरान चयन समिति के द्वारा शांति पूर्वक तरीके से पूर्व पोषण सखी सावित्री देवी को चयनित किया।
चयन समिति में शामिल सीओ सह सीडीपीओ दीपक प्रसाद, पर्यवेक्षिका अर्चना कुमारी, बड़ा बाबू रामलखन यादव, एएनएम मयालता हेम्ब्रोम, मुखिया बसंती मरांडी आदि ने गाइडलाइन का पालन कर ग्रामीणो की सहमति पर की। वहीं शांति व्यवस्था बनाने हेतु मंसाडीह ओपी प्रभारी व कई जवान मौजूद रहे।
बता दे कि टिकुलिया आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन प्रक्रिया मंगलवार की दोपहर बारह बजे सैकड़ो ग्रामीणो के बीच शुरू हुई। सेविका पद के लिये तीन उम्मीदवार सावित्री देवी, चमेली मुर्मू एवं जमुनी हेम्ब्रोम ने प्रपत्र के शैक्षणिक प्रमाण पत्र चयन समिति के सामने पेश की। जांच के उपरांत झारखंड के गाइडलाइन के अनुसार सावित्री देवी को मेट्रिक, इंटर व पूर्व में पोषण सखी होने के कारण 27 अंक प्राप्त हुए। वही, चमेली देवी को मेट्रिक व इंटर से 22 अंक प्राप्त हुए किंतु अठारह वर्ष भी पूरा नहीं हुए थे।जबकि जमुनी हेम्ब्रोम को सिर्फ 15 अंक मिला क्योंकि उनके द्वारा सिर्फ मेट्रिक का प्रमाण पत्र पेश किया गया था। जिसके कारण सावित्री देवी को टिकुलिया अंगनबाड़ी केंद्र हेतु सेविका का चयन की गई।
ज्ञात हो कि बीते 24 अप्रैल को टिकुलिया आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका चयन हेतु चयन समिति व ग्रामीणो के बीच आम सभा की गई थी। लेकिन एक उम्मीदवार व ग्रामीणो के द्वारा समय की मांग के कारण आम सभा रद्द कर दिया गया था। चयन के समय उपमुखिया सिमोन मुर्मू,सहिया मालो बास्के, सेविका निर्मला किस्कू, गंडोरी रविदास, लक्खी राम, मोहन मरांडी, दासों सोरेन, विनोद सोरेन, किशुन मरांडी, सोनिया मुर्मू, मिली मुर्मू, करण सोरेन सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।