Tisri: जनसंपर्क अभियान चलाने सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपाईयों ने किया बैठक



गिरिडीह

जिले के तिसरी प्रखंड स्थित पंचायत भवन सभागार में भाजपाइयों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा और चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित ने संयुक्त रूप से किया। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार, भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार आदि संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। 

मौके पर उपस्थित चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसंपर्क अभियान के तहत 30 मई से 30 जून तक हर पंचायत में जाकर सभी लोगों से मिलकर चर्चा किया जायेगा। साथ ही आने वाले चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती आदि पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी पंचायतों में बुथ स्तर पर बैठक कर आम लोगों की समस्याओं को सुनने एवं उसके समाधान पर पहल करने का भी निर्णय लिया गया। वहीं, केन्द्र सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचे इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने की भी बात कही गई। साथ ही साथ इन कार्यों हेतु बूथ स्तर पर प्रवास की भी योजना बनाई गई है। 

मौके पर उपस्थित भाजपा नेता कपिल यादव ने कहा कि ग्रामीन क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान कैसे सफल हो इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की देश विदेश में चर्चा हो रही है। पुरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। वहीं देश सुरक्षा के मामले में सशक्त व आत्मनिर्भर हुआ है। 

मौके पर संसद प्रतिनिधि सुनील साव, सुनील शर्मा, रामचंद्र यादव, दिनेश यादव, मोहन बरनवाल, विजय यादव, केडी यादव, विनय बरनवाल सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।