JAC 10th Result
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर के नतीजे जारी कर दिए हैं। मैट्रिक और इंटर साइंस के नतीजे एक साथ जारी किए गए। झारखंड बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में चेक कर सकते हैं। जेएसी बोर्ड ने परिणाम लिंक को jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर सक्रिय कर दिया है। जमशेदपुर की रहने वाली श्रेया सोनगिरी 490 अंक लाकर मैट्रिक में टॉपर बनी हैं। बता दें कि श्रेया सोनगिरी जमशेदपुर के आदिवासी स्कूल की छात्रा हैं.
1. श्रेया सोनगिरी - 490 अंक
2. सौरभ कुमार पॉल - 489 अंक
3. दीक्षा भारती - 488 अंक
4. दीप मित्रा - 488 अंक
5. मनीष सिंह - 487 अंक
6. शुभम कुमार - 487 अंक
7. कृतिका कुमारी -486 अंक
8. कुणाल पॉस- 486 अंक
9. प्रभाकर गोंजू- 486 अंक
10. बंटी कुमार- 486 अंक
झारखंड 10वीं के रिजल्ट में 66.23% स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन लाए हैं। जबकि 31.05% सेकेंड डिवीजन और 2.72% स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन लाए हैं।
▪️प्रथम श्रेणी: 66.23%
▪️द्वितीय श्रेणी: 31.05%
▪️तृतीय श्रेणी: 2.72%
10वीं पास अभ्यर्थियों की संख्या
झारखंड बोर्ड 10वीं में इस साल पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 4,33,643 है। जिनमें से 4,27,294 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें से कुल 4,07,559 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
▪️पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या: 4,33,643
▪️उम्मीदवारों की संख्या: 4,27,294
▪️उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या: 4,07,559