गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश
गोपालगंज जिले के माधोपुर निबंधन कार्यालय में आज भी स्टाम्प की कमी है। इस निबंधन कार्यालय में बिना स्टाम्प के ही सादे कागज पर रजिस्ट्री हो जाती है।
यद्यपि ज़मीन खरीद बिक्री करने वालों को निबंधन शुल्क के आलावे स्टाम्प शुल्क भी देना पड़ता है। यह समस्या महीनों से चल रही है।
स्टाम्प शुल्क देकर भी स्टाम्प पर रजिस्ट्री नहीं होती है और सम्बद्ध व्यक्तियों को स्टाम्प वाला दस्तावेज नहीं मिल पाता है।
खुलने के लिए निबंधन कार्यालय खुल तो गया पर अभी भी यह कृषि भवन में हीं चलता है।