Bihar: गोपालगंज में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर मुखिया बनी महिला, पुलिस ने किया गिरफतार


गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश


गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत से सु.सीट पर कविता देवी पति विजेन्द्र गुप्ता चुनाव लड़ी थीं।  इस सीट से प्रत्याशी बनने के लिए कविता देवी ने फर्जी जाति प्रमाण बनवा लिया और चुनाव लड़ गयी। कविता देवी चुनाव लड़कर जीत भी गई।
 
चुनाव जीतने के बाद उनके विरुद्ध फर्जी प्रमाणपत्र का मामला उठा और न्यायालय में परिवाद दायर कर दिया गया। न्यायालय में दायर परिवाद पत्र के आधार पर भोरे थाना की पुलिस ने प्राथमिकी संख्या 452/22 दर्ज कर लिया जो तेरह सितम्बर 22 को दर्ज किया गया।
  
भोरे थाना क्षेत्र की पुलिस ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर मुखिया बनी महिला कविता देवी पति विजेन्द्र गुप्ता को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।