Giridih: चकाई पुलिस ने प्रतिबंधित पशु को मारने के प्रयास में भेलवाघाटी के दो युवकों को किया है गिरफ्तार


गिरिडीह

जमुई की चकई थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पशु को मारने के प्रयास में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के रामनीटांड़ गांव निवासी खुलो मियां और कारू अंसारी हैं। 

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के पास से प्रतिबंधित पशु मुक्त कराने के बाद उनके पास से एक बाइक और एक बड़ा चाकू भी बरामद किया है. दोनों प्रतिबंधित पशु को मारने का प्रयास कर रहे थे और इसी बीच चकाई पुलिस ने थाना क्षेत्र के पन्ना गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी प्रतिबंधित पशु को भेलवाघाटी के रामनीटांड़ गांव से मारने के लिए ले गए थे. इस दौरान चकाई थाना क्षेत्र के पन्ना गांव में दोनों एक प्रतिबंधित पशु को मारने का प्रयास कर रहे थे। 

तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर चकाई पुलिस को सौंप दिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे रामनीटांड़ गांव के रहने वाले हैं। पन्ना गांव में एक घर से प्रतिबंधित पशु चुराकर मारने पहुंचा था।