बगोदर, गिरिडीह
बीते 19 अप्रैल को बगोदर- सरिया रोड के दोंदलो के समीप तीन बाइक की आपस में टक्कर हो गयी थी. जिसमें महिला, बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुखिया तुलसी महतो घटना स्थल पर पहुँचे। साथ ही सभी घायलो को दोन्द्लो से स्वंय एम्बुलेंस चलाकर इलाज के लिए बगोदर अस्पताल लेकर पहुँचे थे. जिसे लेकर मुखिया तुलसी महतो के इस कार्य की काफी प्रशंसा व सराहना भी हुई थी. इसे लेकर मुखिया तुलसी महतो को मंगलवार को गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुड सेमेरिटन सम्मान से सम्मानित किया गया।
बता दे, कि सड़क में घायल व्यक्ति को मदद कर गुड सेेमेरिटन (अच्छे व्यक्ति) का कर्तव्य निभाया है। ज्ञात हो कि तीन बाइक की टक्कर में कुल 6 लोग घायल हो गए थे। घायलों में बिरनी थाना क्षेत्र के नगरगढ़ा निवासी नौशाद अंसारी, उनकी पत्नी सजनी परवीन, उनका 1 वर्षीय पुत्री सुफा परवीन, देवरी थाना क्षेत्र के मंडरो निवासी विवेक कुमार मंडल एवं सरिया थाना क्षेत्र के अंबाडीह निवासी बबलू सिंह गंभीर रूप में घायल हुए थे।
जानकारी के अनुसार नौशाद अंसारी अपने एक वर्षिय बच्ची के इलाज कराने को लेकर बगोदर की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक ने उनके बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिसके बाद वह गिर गया और सभी घायल हो गए। इसी दौरान एक अन्य अनियंत्रित बाइक भी आकर उन दोनों बाइक में टकरा गई थी।